फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पुलिस पर हमला करने में पांच महिलाओं सहित नौ गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 11 Jul 2024 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले के पुलिस पर हमला करने के मामले में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में पुलिस पर हमला करने के मामले में पांच महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। जनपद आगरा थाना कागारौल गांव नगला जयराम निवासी सिपाही अंशुमान चाहर ने बुधवार को गांव तकीपुर निवासी धर्मेंद्र, शेरू, लल्लवि सहित 15 अज्ञात महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि आंबेडकर नगर तकीपुर निवासी अंकज ने प्रार्थना पत्र दिया कि रास्ता रोकर दबंग जान माल की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी के आदेश पर दरोगा महेंद्र सिंह, दीवान अरविंद दुबे , सिपाही प्रवीन, हरिओम चाहर के साथ तकीपुर में जांच करने बुधवार को गया था। उसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। पीछा करके युवक को पकड़ लिया। तभी धर्मेंद्र, लल्ला, शेरू व 15 महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया। सभी धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लगे।

महिलाएं गाली-गलौज कर छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थीं। पुलिस ने गुरुवार को जनपद मैनपुरी थाना भोगांव गिहार बस्ती निवासी मान सिंह, तकीपुर गांधीनगर निवासी राहुल, लालाराम, राज, सोनपरी, राखी, नीलम, संजी, आरती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी नौ लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में नौ आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें