फर्रुखाबाद जिले में कामलगंज कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर स्थित गेस्टहाउस में शनिवार दोपहर प्राकृतिक खेती कार्यशाला व प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती से बने उत्पादों व अन्य स्टालों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के किसान नई तकनीक के साथ प्राकृतिक खेती से जुड़ते हुए फर्रुखाबाद को विकसित करें। वहीं, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य संबोधन समाप्त करने के बाद जैसे ही अपनी कुर्सी पर बैठे, उन्हें चक्कर आ गया।