फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: किशोरी से दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती होने पर खुला राज, मां ने दो के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 31 Aug 2024 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रूखाबाद जिले में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्ष की किशोरी से दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, कि करीब पांच माह पूर्व रात में उसकी 13 वर्ष की बेटी अपने घर के पीछे बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। गांव के पंकज व अमित ने उनकी बेटी को पकड़कर पंकज के खाली मकान में ले गए। वहां अमित ने उससे दुष्कर्म किया। पंकज घर के बाहर खड़े होकर रखवाली करता रहा। दोनों ने उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डर की वजह से बेटी ने घर पर कोई बात नहीं बताई। जब वह पांच माह की गर्भवती हो गई तो राज खुल गया।

विज्ञापन

पूछे जाने पर शुक्रवार को किशोरी ने अपनी मां को सारी बात बताई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी युवक पंकज परिषदीय विद्यालय में चपरासी है। पंकज को मृतक आश्रित में नौकरी मिली है। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने बताया कि वर्तमान में किशोरी नाबालिग है। दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। आरोपी गांव से फरार हैं। एक की लोकेशन मिली है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें