फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी पूर्व जिल पंचायत सदस्य के बेटे आदेश यादव के पास दो ट्रैक्टर-ट्राॅली हैं। उससे बालू ढोने का काम करते हैं। उन्होंने खनन की अनुमति लेने के लिए खनन अधिकारी/खनन निरीक्षक संजय प्रसाद से अनुमति मांगी थी।
इसके बदले में उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। शुक्रवार दोपहर को खनन निरीक्षक फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स कालोनी में अपने आवास पर थे। वहीं आदेश उन्हें रिश्वत के रुपये देने पहुंचा। वहां उनका चालक पंकज भी था। खनन निरीक्षक ने खुद 24 हजार रुपये न लेकर उसके चालक पंकज को पकड़ा दिए।