http://
सूने घरों को बनाते थे निशाना
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे पहले सूने घरों की रैकी करते थे और फिर योजनाबद्ध तरीके से रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने गढ़ा आजाद नगर और पृथ्वीपुर में सूने घरों को अपना निशाना बनाया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बेचने के बाद मिले पैसों का बंटवारा करने के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
पुलिस की सक्रियता से खुला मामला
इस गिरोह का खुलासा होने से अजीतमल थाने के तीन बड़े मुकदमों का खुलासा हुआ है। इन मुकदमों में अब पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। सज्जन सिंह पर औरैया, कानपुर देहात और मैनपुरी के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत 27 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, बृजेश कुमार के खिलाफ भी संबंधित थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।