फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पड़ोसी की दीवार गिरने मलबे में दबकर बालिका की मौत, मचा कोहराम

Sat, 13 Jul 2024 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
रोशनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानगंज में पड़ोसी की दीवार गिरने से मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी बृजेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री रोशनी (10) प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी। पड़ोस में सिपाही लाल रहते हैं। सिपाही लाल के मकान की दीवार गारे से जुड़ी है।

विज्ञापन


बृजेश ने कई बार सिपाही लाल से दीवार को पक्का कराने के लिए कहा था, लेकिन सिपाही लाल टालमटोल करते रहे। शनिवार को रोशनी पड़ोसी की दीवार के पास खड़ी थी। लगभग 11 बजे अचानक दीवार भरभराकर रोशनी के ऊपर गिर गई। रोशनी मलबे में दब गई। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों व पड़ोसियों ने मलबा हटाकर रोशनी को बाहर निकाला।

परिजन डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया। मां किरन, बहन खुशी, आरूषि, भाई कृष्ण, दीपक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि दीवार गिरने से मलबे में दबकर छात्रा की मौत हुई है। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें