फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेरापुर के मजरा नगला खरैंना में गुरुवार रात चमेली देवी (65) पत्नी केदारपाल की मारपीट के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सड़क पर केदारपाल की मक्का पन्नी पर सूख रही थी। तभी ग्राम के ही निवासी प्रमोद पाल ने ट्रैक्टर मक्का पर चढ़ा दिया, जिससे पन्नी फट गई।
केदारपाल ने पन्नी फटने का विरोध किया, तो प्रमोद और मुकेश ने केदारपाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का बाद में सुलह समझौता हो गया। गुरुवार रात में केदारपाल अपनी पत्नी चमेली देवी के साथ मक्का बोरियों में भर रहे थे। सभी मुकेश पाल अन्य साथियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगा। साथ ही, चमेली के साथ मारपीट कर दी।