फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में बवाल: विभाग संगठन मंत्री को दी गाली, एबीवीपी ने शहर विधायक का फूंका पुतला, माफी मांगने की मांग

Sun, 23 Nov 2025 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री को कथित तौर पर गाली देने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंका। इस विरोध के कारण आधा घंटे तक चौक पर जाम लगा रहा और पुलिस तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन
एबीवीपी ने फूंका शहर विधायक का पुतला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विभाग संगठन मंत्री संजय प्रताप सिंह राणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चौक पर एकत्रित होकर शहर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पुतला पर बीयर की बोतलें भी लटका रखी थीं। विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने की बात कही।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि विधायक ने फोन पर सामान्य बातचीत के दौरान गाली गलौज कर अपमानित किया। पुतला दहन के दौरान चौक पर मौजूद कोतवाली पुलिस पूरी तरह तमाशबीन बनी रही। करीब आधा घंटे तक चौक पर जाम लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।a

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें