फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिजली के खुले तारों से टेंट में उतरा करंट, चपेट में आकर युवक की मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल

Sun, 23 Nov 2025 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में इमलीपुर गांव के एक शादी समारोह में खुले तारों के कारण टेंट के लोहे के पाइप में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के तुलसियापुर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार (30) की इमलीपुर में शादी समारोह के दौरान खुले पड़े तारों कारण टेंट में उतरे करंट में चिपककर मौत हो गई। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई। युवक के पिता विजय बहादुर ने बताया कि बेटा टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था। उसकी पत्नी आरती और दो बच्चे हैं। पिता ने बताया कि प्रदीप पड़ोस के इमलीपुर गांव में शनिवार को राकेश की बेटी की शादी में शामिल होने गया था।

विज्ञापन

यहां बिजली के खुले तारों की वजह से लोहे के टेंट में करंट उतर आया। इस दौरान उसने पाइप छुआ, तो वह बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणाें ने नाजुक हालत में हैलट अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अगर परिजनों तहरीर देते हैं, तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें