फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: खुद की कारबाइन चलने से सीआरपीएफ जवान को लगी गोली, मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 06 Jul 2021 12:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, मृतक जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी सीआरपीएफ के एक जवान की जम्मू-कश्मीर में खुद की ही कारबाइन से चली गोली लगने से मौत हो गई। जवान के मौत की खबर गांव पहुंची तो इलाके में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह यादव का बेटा सचिन यादव (26) 15 दिसंबर 2017 को सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। वह वाहन चलते थे। इन दिनों की जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सेक्टर में उनकी तैनाती थी।

सोमवार सुबह वह वाहन लेकर जा रहे थे। तभी खुद की कारबाइन चलने से गोली लगने से वह घायल हो गए। उन्हें वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना आते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सचिन की अभी शादी नहीं हुई थी। उनकी मां मीरा यादव, भाई हंसराज यादव व तीन छोटी बहनें संगीता, काजल व कोमल रो-रो कर बेहाल हो गईं। उनका शव शाम तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें