फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनगंज गंडुआ में चार्जिंग पर लगी स्प्रे मशीन का तार छूने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। बालक की मौत से घर में मातम है। कटरी क्षेत्र के गांव हसनगंज गंडुआ निवासी रिंकू लाल राजपूत के घर के बरामदे में स्प्रे मशीन चार्जिंग पर लगी थी। स्प्रे मशीन में लगा तार बीच-बीच में कटा था। घर में खेल रहा उनका दो वर्षीय बेटा मंजेश स्प्रे मशीन के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
बच्चे ने कटे तार को छू लिया। इससे उसे करंट लग गया। मंजेश की चीख सुनकर मां सुनीता दौड़कर पहुंची। उन्होंने स्विच बंद कर बच्चे को तार से छुड़ाया। परिजन उसको सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर चले गए। मंजेश की मौत से परिवार में मातम है। गांव में शव पहुंचते ही उनके घर महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रिंकू की 11 वर्षीय पुत्री ललिता और मंजेश छोटा था। एक माह का पुत्र भी है।