फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बसपा नेता अनुपम दुबे पर एक और मुकदमा, पेशी के दौरान हत्या की धमकी देने का आरोप

Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

अनुपम के फतेहगढ़ और सहसापुर गांव में घर के आसपास तीसरे दिन भी मुनादी कराई है। पुलिस ने लोगों से कहा कि किसी से डरें नहीं।
विज्ञापन
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के खिलाफ धमकी देने का एक और मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। छह दिन पूर्व भी उन पर अदालत में पेशी के दौरान धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटपुर निवासी रक्षपाल सिंह यादव ने अनुपम के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इसमें आरोप है कि 14 सितंबर को चेक बाउंस के मुकदमे में कचहरी तारीख करने गए थे। दो बजे पानी की टंकी के पास अनुपम खड़ा था। उसने गाली गलौज कर हत्या कराने की धमकी दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

तीसरे दिन भी पुलिस ने कराई मुनादी
अनुपम के फतेहगढ़ और सहसापुर गांव में घर के आसपास तीसरे दिन भी मुनादी कराई है। पुलिस ने लोगों से कहा कि किसी से डरें नहीं। मऊदरवाजा पुलिस ने बहादुरगंज तराई, बीबीगंज, भीकमपुरा, गढ़ी हफीजउल्ला खां, मोहल्ला दाउद खां, अर्रापहाड़पुर, रकाबगंज, बजरिया में ऐसी ही मुनादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें