फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत और बालिका घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट

Fri, 10 Jul 2026 05:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कंपिल थाना क्षेत्र में अटैना पुल के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पिता और 13 वर्षीय पुत्र की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार ग्रामीण, उसके पुत्र व पुत्री को शुक्रवार दोपहर अटैना पुल के पास पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि छह वर्षीय बच्ची घायल हो गई। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। ग्रामीण के सिर में ही गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन

एटा थाना जैथरा के गांव कुंवरपुर निवासी सुनील बुधवार को घर में विवाद होने पर गुस्से में पत्नी पिंकी को उसके मायके कंपिल क्षेत्र के गांव अटैना छोड़ गए थे। शुक्रवार को वह उसे लेने बाइक से जा रहे थे। उनके साथ उनका बेटा विनय (13) व बेटी सौम्या (6) थी। अटैना स्थित गंगा पुल के पास पहुंचने पर उन्हें पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरे।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
सुनील व विनाय के ऊपर से पिकअप का पहिया निकल गया। इससे सुनील व विनय की मौके पर ही मौत हो गई। सौम्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर सास रामरती व पत्नी पिंकी सहित अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें