फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: घर में अकेली छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, इंटर में पढ़ती थी कशिश

Wed, 28 Aug 2024 06:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा इंटर में पढ़ती थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कशिश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में घर में अकेली इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटा भाई घर पहुंचा। बहन को फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मचा दी। आसपास के लोगों ने उसे उतारकर लोहिया अस्पताल भिजवाया। घटना के वक्त मां किसी काम से फतेहगढ़ गई थी। शहर कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी विनोद गुप्ता की पुत्री कशिश गुप्ता (18) बुधवार को घर में अकेली थी।

विज्ञापन


उसने घर के एक कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। दोपहर बाद स्कूल से घर लौटे छोटे भाई मयंक ने बहन को फंदे पर लटका देखा, तो चीख-पुकार मचा दी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसे फंदे से नीचे उतारा। सांस होने की आस में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पिता विनोद गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी सुधा काम से फतेहगढ़ गई थी। दो पुत्रों में बड़ा पारस नौकरी करने दुकान पर गया था। छोटा पुत्र मयंक स्कूल से घर लौटा तब जानकारी हुई। कशिश से कोई बात भी नहीं हुई थी। समझ नहीं आ रहा, उसने क्यों ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें