फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गबन में रिटायर्ड सचिव से होगी 10.29 लाख की वसूली, चार पंचायत भवनों के निर्माण में की थी धांधली

Thu, 11 Jul 2024 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में पंचायत भवनों के निर्माण में गबन करने वाले सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत सचिव से 10.29 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। यह धनराशि उनके देयकों से कटौती कर वसूली जाएगी। ग्राम पंचायत अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ब्लाॅक कायमगंज में तैनाती के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बल्लू बेहटा, शिवरई बरियार, रानीपुर गौर, दीपपुर नगरिया में पंचायतघरों का निर्माण कराया।

विज्ञापन


इसमें गुणवत्ता को दरकिनार कर कार्य से अधिक भुगतान कर दिया गया। मामले की शिकायत पर जांच कराई गई। इसमें घपलेबाजी खुलकर सामने आ गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार पंचायतघरों के निर्माण में गबन की पुष्टि हुई। सचिव कपिल देव त्रिपाठी ग्राम पंचायत बेहटा बल्लू में 5,24,896 रुपये, शिवरई बरियार में 34603 रुपये, रानीपुर गौर में 2,14,000 रुपये व दीपपुर नगरिया में 2,56,320 रुपये गबन के दोषी पाए गए।

इससे सचिव पर कुल 10 लाख 29 हजार 819 रुपये वसूली के आदेश दिए गए। जून 2023 में गबन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा। वहां डीपीआरओ को सचिव का पक्ष सुनकर मामला निस्तारित करने के आदेश दिए गए। डीपीआरओ द्वारा दिए गए नोटिस का सचिव साक्ष्यों सहित संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीपीआरओ ने गबन की धनराशि देयकाें से कटौती का आदेश कर मामला निस्तारित कर दिया। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि गबन की धनराशि सेवानिवृत्त सचिव के देयकों से वसूली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें