अध्यक्ष नरेश कुमार ने 13 मामलों का समाधान कराया
प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय जमशेद अली ने 40 पारिवारिक व वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया, जिनमें सुलह-संधि के आधार पर सात दंपतियों को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने 20 मामलों का निस्तारण किया, जबकि जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष नरेश कुमार ने 13 मामलों का समाधान कराया।
फर्रुखाबाद में लोक अदालत
- फोटो : amar ujala
11.91 करोड़ रुपये धनराशि जमा कराई
लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों और विभागों की ओर से कुल 4574 लंबित मामलों में से 4089 का निस्तारण किया गया, जबकि 1,34,764 प्री-लिटिगेशन मामलों में से 1,33,680 मामलों का समाधान कराया गया। इस प्रकार कुल 1,39,338 मामलों में से 1,37,769 मामलों का निस्तारण कर 11,91,10,805 रुपये की धनराशि जमा कराई गई।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैली राय, अभिनितम उपाध्याय, शैलेंद्र सचान, तरुण कुमार सिंह, रितिका त्यागी, दीपेंद्र कुमार सिंह, मेराज अहमद, संदीप तिवारी, सत्येंद्र कुमार वर्मा, अंजू कंबोज, सीजेएम घनश्याम शुक्ला, एसीजेएम ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, शिव नरेश सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।