फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से किसान चिंतित, झड़ जाएंगे सरसों के फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। शनिवार रात हुई बारिश से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। किसानों का मानना है कि और बारिश से सरसों की फसल पर आए फूल झड़ सकते हैं। दूसरी ओर आलू की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हैं कि कहीं फसल को झुलसा रोग न लग जाए।
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र में इस बार बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में सरसों की फसल की बुआई की है। चारों ओर खेत पीले फूलों से ढके दिखाई दे रहे हैं। शनिवार रात हुई बारिश से किसान चिंतित हैं। बेमौसम हो रही बारिश अगर आगे भी जारी रहती है तो फसल पर आए फूल झड़कर गिरने लगेंगे।
उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि बारिश गेहूं की फसल के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन सरसों व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है।

सहसों गांव के किसान प्रेम सिंह ने बताया कि हल्की बारिश गेहूं के लिए खाद का काम करेगी। इससे फसल की बढ़त तेजी से होगी और पैदावार भी बढ़ेगी। सरसों की फसल में सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


चंद्रहंसपुरा के किसान बलवीर सिंह पाल ने बताया कि सरसों की 15 बीघा फसल इस बार की है। रात को हुई बारिश से हल्का नुकसान हुआ है। तेज बारिश हुई तो किसानों को बड़ा नुकसान होगा। फूल झड़ने से पैदावार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें