संदलपुर। जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित होने, समितियों में खाद के लिए लग रही लाइनों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संदलपुर ब्लॉक परिसर में बैठक की। समस्याओं का समय से निस्तारण न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन अम्वावता गुट की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित पड़े हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव उनका निस्तारण नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को ब्लॉक तक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मांग रखी कि ब्लाॅक में लंबित आवेदन पत्रों पर जल्द मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।
कहा कि किसान खाद के लिए परेशान है। आगे की फसलों के लिए समितियों में डीएपी व यूरिया खाद जल्द भिजवाई जाएं। मच्छर जनित बीमारियों के बचाव क लिए डीडीटी का छिड़काव कराया जाएं। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ संदलपुर को सात सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की। बीडीओ ने जल्द समस्या निस्तारण का भरोसा दिया। बैठक में जगभान सिंह यादव, मेवालाल,संजय सिंह, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।