फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देसी राइफल व पिस्टल सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को देसी राइफल व एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात झांसी कानपुर हाईवे में मांवर गांव जाने के रास्ते से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक पिस्टल दो कारतूस बरामद किए गए। पूछने पर नाम पता औरैया थाना दिबियापुर के बिनपरा निवासी बृजेंद्र सिंह उर्फ सोनू बाबा बताया। बताया कि वह लोगों को धमकाने के लिए अवैध रूप से पिस्टल रखता है। काम से भोगनीपुर आया था।
वहीं पुलिस ने मूसानगर मुगल रोड पर बंद पड़ी फैक्टरी के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से देसी राइफल सिंगल राउंड के साथ दो कारतूस मिले हैं। उसने नाम पता औरैया थाना दिबियापुर के हरीसिंह की मडैया निवासी सुमित कुमार उर्फ सोनू बताया। बताया कि वह खेतों में रखवाली के लिए देसी रायफल रखता है। अब इसे बेचने जा रहा था। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृजेंद्र सिंह उर्फ सोनू बाबा के खिलाफ थाना दिबियापुर में एससीएसटी एक्ट सहित कई अपराध में दो मुकदमें दर्ज हैं। जबकि सुमित कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ थाना दिबियापुर में पॉक्सो, आर्म्सएक्ट सहित कई अपराध में दो मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें