फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शिवराजपुर इफको केंद्र पर खाद की भारी किल्लत, घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिली यूरिया

Thu, 23 Jul 2026 12:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर इफको किसान केंद्र पर खाद की कमी के कारण गुरुवार को किसानों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई किसान सुबह चार बजे से केंद्र के बाहर लाइन में खड़े रहे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
खाद केंद्र पर इतंजार करते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर के शिवराजपुर कस्बे स्थित किसान इफको केंद्र पर डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से आए किसान खाद की एक-एक बोरी हासिल करने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

सुबह से ही इफको केंद्र के बाहर किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी अधिकांश किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बिना खाद मिले ही कई किसान मायूस होकर खाली हाथ अपने घरों को वापस लौटने पर मजबूर हैं।

कतार में खड़े रहे किसान, नहीं आया नंबर

इफको केंद्र पर लाइन में खड़े आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि वे सुबह चार बजे से ही अपने-अपने काम छोड़कर केंद्र के बाहर लाइन में आकर लग गए थे। भीषण गर्मी और घंटों के इंतजार के बाद भी दोपहर तक उनका नंबर नहीं आ सका।

किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और मांग के अनुपात में खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही है। एक-एक बोरी के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद जब खाद नहीं मिलती, तो उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है और फसलों की बुआई व सिंचाई का काम भी पिछड़ रहा है।

बुआई प्रभावित होने का सता रहा डर, प्रशासन से गुहार

स्थानीय किसानों का कहना है कि फसलों के इस महत्वपूर्ण सीजन में अगर सही समय पर खाद नहीं मिली तो उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी। खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को अपनी कृषि पैदावार को लेकर गहरा संकट सताने लगा है।

विज्ञापन

कई किसानों ने आरोप लगाया कि वितरण केंद्र पर सुचारु व्यवस्था न होने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। पीड़ित किसानों ने शासन और जिला प्रशासन से तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए शिवराजपुर इफको केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में खाद की खेप भिजवाने और वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें