फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या: झाड़ी में मिला कटा हुआ सिर, खून लगे कपड़े बरामद...धड़ लापता, पुलिस बोली- किसी नजदीकी का है हाथ

Fri, 03 Nov 2023 08:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: एएसपी ने बताया कि हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है। घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने का अनुमान है। मृतक के धड़ व अन्य अंगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के असोहा कस्बे में लापता किसान की बेरहमी से हत्या कर शव खरपतवार की झड़ियों में फेंक दिया गया। अंगों को अलग-अलग हिस्सों में काटा गया है। धड़ लापता है। एएसपी और सीओ के साथ फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

पुलिस को हत्या में किसी नजदीकी के शामिल होने का शक है। आशनाई और रंजिश के बिंदु पर भी जांच चल रही है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव अमिलिहाखेड़ा निवासी रामबिलास रावत (55) खेती करता था।
वह बटाई पर खेती करने के साथ ही फसल काटने का ठेका भी लेता था। इस समय उसने गांव के मजरा मवई निवासी अजय सिंह के खेत में धान की फसल काटने का ठेका लिया था। रामबिलास तालाब किनारे स्थित खेत में मचान बनाकर रात में रुकता था।

विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी
25 अक्तूबर को वह खेत से अचानक लापता हो गया।  26 अक्तूबर को सुबह घर न पहुंचने पर पत्नी शेष कुमारी व परिजनों ने तलाश की, लेकिन दो दिन तक रामबिलास का कहीं पता नहीं चल सका। पत्नी ने 28 अक्तूबर को पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

जंगल में पड़ा दिखा कटा हुआ सिर
गुरुवार शाम करीब पांच बजे खेत से 200 मीटर और मृतक के घर से दो किलोमीटर दूर मवई-अमिलिहाखेड़ा मार्ग पर अंबरवीर तालाब के पास चरवाहों ने पुआल के पास रामबिलास के खून लगे कपड़े और खरपतवार के जंगल में कटा हुआ सिर, पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई।

पसली, हाथ की हड्डी और रीढ़ का टुकड़ा भी बरामद
सूचना पर मृतक की पत्नी और पिता की गुमशुदगी की सूचना पर महाराष्ट्र से आए बेटे मनोज, प्रमोद और गांव में रहने वाला अनुराग उर्फ मल्हू सहित अन्य परिजन पहुंचे। प्रभारी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह ने जांच की, तो झाड़ी के बीच ही पसली, हाथ की हड्डी और रीढ़ का टुकड़ा मिला।

चार-पांच दिन पहले की गई है हत्या
वहीं, बाकी धड़ का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने खेत में जमा किए गए पुआल से उसके कपड़े बरामद किए हैं। एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ दीपक सिंह, फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे और जांच की। एएसपी ने बताया कि हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है।
विज्ञापन

हत्या में किसी नजदीकी के शामिल होने का अनुमान
घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने का अनुमान है। मृतक के धड़ व अन्य अंगों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमों को लगाया गया है। परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें