फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीएम को बर्बादी का मंजर दिखाने के लिए इंतजार करते रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 3
विज्ञापन



फोटो 4

तहसील दिवस में किसान बोले- सात वर्ष से पुराह और आहनैया नदियों की नहीं हुई सफाई





संवाद न्यूज एजेंसी



ताखा। पुराह, अहनैया के पानी से हो रहे किसानों के नुकसान से जिलाधिकारी को दिखाने के लिए किसान यूनियन के नेता पुल पर खड़े रहे, जबकि जिलाधिकारी दूसरे रास्ते से तहसील पहुंच गए। ताखा में पुराह और आहनैया नदी उफान पर हैं। सैकड़ों किसानों की फसले जलमग्न हो गई।
तमाम किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। पुराह नदी से हो रहे नुकसान को जिलाधिकारी को दिखाने के लिए राम ब्रजेश के नेतृत्व में किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव, संजेश कुमार सहित करीब करीब 50 किसान ऊसराहार भरथना मार्ग पर पुराह नदी के पुल के पास डीएम के इंतजार में खड़े हो गए। उन्हें लगा कि डीएम के तहसील जाने के दौरान उन्हें रोककर बर्बादी का मंजर दिखाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद किसानों ने तहसील में जाकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाया जाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई है। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक बिजली देने की मांग की है।

तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मिलकर प्रार्थनापत्र दिया। इसमें पुराह और आहनैया नदी की सफाई न होने से किसानों की फसलों को जलमग्न हो जाने से हुए नुकसान का सर्वे कराने, बीमा कंपनियों से उचित मुआवजा दिलाने, छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में भेजने व आगामी फसलों में समय पर डीएपी खाद दिलाने की मांग की।
बनी हरदू के किसानों ने गांव में हो रही चकबंदी की जांच कराने की मांग की है। वेदप्रकाश निवासी पूरनपुर ने जिलाधिकारी से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को खाली कराने की शिकायत की। डीएम अवनीश राय ने समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जाएं अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें। लाभार्थियों का फीडबैक भी लें।
समाधान दिवस में 60 शिकायतें आईं। इसमें से नौ शिकायतों का टीम गठित कर मौके पर निस्तारित कराया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुलकांत शुक्ला, सीएमओ डॉ. गीताराम, एसडीएम श्वेता मिश्रा, सीओ भरथना अतुल प्रधान, तहसीलदार मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-





नहीं पहुंचे अधिकारी, लौट गए फरियादी

जसवंतनगर। किसी भी उच्च अधिकारी के उपस्थित न होने से शनिवार को तहसील दिवस फ्लॉप रहा। फरियादियों ने अधिकारियों को न देख अपने प्रार्थना पत्र देना मुनासिब नहीं समझा और लौट गए। तहसीलदार दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में मात्र तीन शिकायत दर्ज की गईं। प्राथमिक विद्यालय भैसान गांव के प्रधानाध्यापक योगेंद्र यादव ने विद्यालय से संलग्न कृषि भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। कोठी कैस्त के रहने वाले ऋषिकांत ने होमगंज वार्ड में हिन्दू विद्यालय के सामने नदी को जाने वाले मुख्य नाली का चौड़ीकरण कराते हुए सफाई कराने की मांग की। भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने नदी के पुल से लुधपुरा जैन मंदिर के मध्य सिरसा नदी ओवरफ्लो होने से होने की वाली समस्या बताई। अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इस दौरान सीओ नागेंद्र चौबे, नायब तहसीलदार नेहा सचान व खंड विकास अधिकारी श्वेता गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें