फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिग्ध हालात में गड्ढे में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Sun, 30 Jun 2024 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के गपचरियापुर निवासी किसान का शव रविवार सुबह सिंहपुर- विषधन मार्ग पर लकोठिया के पास पानी भरे गड्ढे में मिला। चेहरे पर चोट के निशान देख परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

गपचरियापुर निवासी राजवीर (50) के पास दो बीघा खेती है। वह शनिवार शाम को धान की बेड़ लेने के लिए घर से निकला था। रविवार सुबह लकोठिया गांव के बाहर लोगों ने उसे पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे बिरूहन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर पत्नी रेखा, बेटे आकाश, अनुज, दशरथ, बेटी संध्या, वंदना, भाई राजकुमार, राजेंद्र ,गणेश और पंडित रोते- बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने मृतक के चेहरे पर चोट के निशान देख कर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
जुलाई में होनी है बेटी की शादी
किसान राजेंद्र की बेटी संध्या की शादी 11 जुलाई को होनी है। इसको लेकर परिजन ने तैयारियां भी पूरी कर लीं थी। परिजन ने आमंत्रण कार्ड वितरण करना भी शुरू कर दिया था। घर में शादी को लेकर परिजन खुश थे। रविवार सुबह राजेंद्र का शव पानी भरे गड्ढे में पड़े मिलने की जानकारी पर खुशी की शहनाई बजने से पहले ही दुख का पहाड़ टूट पड़ा। संवाद
विज्ञापन


घटनास्थल के पास पड़े मिले शराब के पाउच
पानी भरे गड्ढे में किसान का शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर शराब के पाउच पड़े मिले हैं। इधर देर शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी डूबने से किसान की मौत होने की पुष्टि हुई। जबकि उसके बाएं आंख व कान के पास चोट के निशान मिले हैं। इसके साथ ही बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें