फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आत्महत्या प्रकरण: मोटा मुनाफा कमाने के लिए राहुल ने किया था निवेश, पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा

Wed, 20 Sep 2023 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: राहुल जैन के अलावा मंगलवार को आरोपी भतीजे जितेंद्र की भी गिरफ्तारी की सुगबुगाहट रही। हालांकि पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार जितेंद्र को पुलिस ने शहर के बाहर एक गांव से पकड़ा है।
विज्ञापन
kanpur farmer suicide case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किसान बाबू सिंह आत्महत्या मामले में गिरफ्तार राहुल जैन ने बताया कि भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर के कहने पर और मोटा मुनाफा कमाने के लालच में जमीन पर निवेश किया था। कहा कि उसे नहीं पता था कि जमीन विवादित है।

विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को मुकदमे के आरोपी भाजपा नेता के करीबी राहुल जैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। राहुल ने पूछताछ में बताया कि भाजपा नेता ने यह जमीन अपने ड्राइवर बबलू के नाम पर खरीदी थी। इसमें करीब 16 लाख रुपये के स्टांप लगे थे। स्टांप के लिए एक नंबर के धन का इंतजाम बबलू नहीं कर पा रहा था।
इसकी वजह से डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर ने उनसे संपर्क किया। उनसे जमीन खरीदने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि जब जमीन बेची जाएगी तो उन्हें इसका उचित लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें जमीन संबंधी विभाग की कोई जानकारी नहीं दी गई। एक तरह से डा. प्रियरंजन ने उन्हें धोखे में रखा।

विज्ञापन
Trending Videos

भतीजे की गिरफ्तारी की रही सुगबुगाहट
राहुल जैन के अलावा मंगलवार को आरोपी भतीजे जितेंद्र की भी गिरफ्तारी की सुगबुगाहट रही। हालांकि पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार जितेंद्र को पुलिस ने शहर के बाहर एक गांव से पकड़ा है। पुलिस के पहुंचने पर वह बचने के लिए एक संदूक में छिपकर बैठ गया था।
विज्ञापन

हैंडराइटिंग मिलान रिपोर्ट के लिए भेजा जाएगा रिमाइंडर
किसान बाबू सिंह की खुदकुशी के मामले में बरामद सुसाइड नोट की फॉरेंसिक रिपोर्ट जल्द प्राप्त करने के लिए पुलिस एफएसएल को रिमाइंडर भेजेगी। ज्वाइंट सीपी की तरफ से लैब को जल्द रिपोर्ट देने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया गया है। इस मामले में अब तक 150 लोगों को उठाकर पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें