फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला टॉप कर किसान के बेटे ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
जिला टॉपर जय प्रताप सिंह को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सीबीएसई दसवीं में किसान के बेटे जय प्रताप सिंह ने जिला टॉप कर मान बढ़ाया है। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होने के बाद गांव के लोगों ने उसके घर जाकर बधाई दी।
विज्ञापन

सिकंदरा के कृष्णा पब्लिक स्कूल जय प्रताप सिंह मूल रूप से राजपुर ब्लॉक के भाल गांव का रहने वाला है। उसके पिता गोपाल सिंह किसान हैं। मां पुष्पा गृहिणी हैं। चार बहनों में सबसे छोटे जयप्रताप ने बताया कि माता पिता के साथ बड़े पापा छत्रपाल सिंह का पढ़ाई में विशेष सहयोग रहा। कहा कि आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहते हैं। क्रिकेट खेलना पसंद है। राजनीति में जय प्रताप की कोई रुचि नहीं है। विद्यालय में जय प्रताप सिंह को माला पहना कर प्रबंधक अनिल पोरवाल व डायरेक्टर आलोक पोरवाल ने सम्मानित किया।
----
कंप्यूटर में जय प्रताप को मिले सौ अंक
जय प्रताप सिंह को कंप्यूटर में सौ में सौ अंक मिले हैं। सामाजिक विज्ञान में 98, विज्ञान में 97, अंग्रेजी में 97, हिंदी व गणित में 96-96 अंक मिले हैं। कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है।
विज्ञापन

----
फोटो संख्या-03 एकेबीपी-39 प्रगति सिंह को मिठाई खिलाते माता पिता।
आईएएस बन कर गरीबों की मदद का है सपना
जिले में दूसरे स्थान पर रहीं प्रगति सिंह (96.8) के पिता भानु प्रताप सिंह व मां संगीता सिंह अंकबरपुर इंटर कालेज में शिक्षक हैं। बेटी को अफसर बनाना चाहते हैं। प्रगति सिंह आईएएस बनकर जनता की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें