राजपुर। ब्लॉक के परिसर में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा शिविर लगाकर क्षेत्रीय किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। इस दौरान 20 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। जबकि 18 किसानों के नाम में त्रुटि होने पर किसानों की केवाईसी कर डाटा ट्रांसफर किया गया।
ब्लॉक परिसर के अलावा भाल व खासबरा गांव के पंचायत भवन में कृषि व राजस्व विभाग की टीम ने शिविर लगाया। शिविर में गांव के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक किया गया। सर्वर समस्या के चलते 20 किसानों की मौके पर फार्मर रजिस्ट्री हो सकी जबकि 40 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए अपने-अपने प्रपत्र जमा किए। शिविर में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया गया।
राजपुर के सहायक विकास अधिकारी सत्य कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य योजनाओं में स्वत: जुड़ जाएंगे। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव हो सकेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण आसानी व जल्दी मिल सकेगा और किसान अपनी फसलों, मृदा की स्थिति और कृषि जलवायु परिस्थितियों के अनुसार परामर्श सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया गया है। ताकि किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।