http://
जानकारी के अनुसार, मृतक किसान टीकर गांव का निवासी था। हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से किसान के गले पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को मुख्य रास्ते से दूर अरहर के खेत के बीच में छिपाने का प्रयास किया। सूचना पर असोथर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।