कानपुर देहात के सट्टी गांव में शनिवार की देर रात किसान चंद्रपाल (32) ने कमरे में पंखे से शॉल के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें चंद्रपाल ने गांव के एक युवक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव के छोटेलाल का बेटा चंद्रपाल (32) खेती करता था। पिता का आरोप है कि गांव के एक युवक से चंद्रपाल ने कुछ समय पहले मैजिक वाहन खरीदा था। खरीदने के दौरान एक लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बाद युवक ने बाकी रकम 23 किस्तों में फाइनेंस कंपनी में जमा करने की बात कही थी।