बिजली पोल के पास पड़ा मिला शव
परिजन तलाश करते हुए करीब शाम छह बजे खेत पर पहुंचे। वहां बिजली पोल के पास जगतराम का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।