एक साल पहले बेच दिया था एक बीघा खेत
इन लोगों की वजह से हमारा परिवार खत्म हो गया है। आरोप लगाया कि यह लोग गांव में दुकान किए हुए हैं। वहां पर यह शराब बेचते हैं। हमारे बेटे को उन्होंने पहले उधार शराब दी। इसके बाद में कई गुना रुपयों का बिल बनाकर कर्ज कर दिया था। इसकी वजह से एक साल पहले एक बीघा खेत बेच दिया था। उसका रुपये यह लोग ले चुके थे।
दो दिन से बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे आरोपी
इसके बाद भी इन लोगों का कर्ज कम नहीं हुआ। दो दिन से लगातार हमारे बेटे को आरोपी प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। यह भी बताया उसके दो पुत्र थे। इसमे बड़े बेटे उमाशंकर की दो वर्ष पहले कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे संदेश व गौरी हैं, जिनके साथ वह गांव में अंदर गईं थीं। जब वहां से वापस आए, तो यह लोग तड़पते हुए मिले।