बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र खप्टिहा कलां गांव खेत में पानी लगाने गए 72 वर्षीय किसान सियाराम तिवारी की ठंड लगने से शनिवार को सुबह मौत हो गई। पत्नी शिवा तिवारी ने बताया कि सुबह छह बजे खेत में पानी लगाने गए थे।
विज्ञापन
हालत बिगडने पर ग्रामीण बैलगाड़ी से लाए। यहां से ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।