फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा कोहराम

Sat, 23 May 2020 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात में सरवनखेड़ा के गंगरौली में शुक्रवार को गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी लगाकर एक किसान ने जान दे दी। कल्लू यादव (35) ने गांव के बाहर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन


खेतों में मवेशी चराने गए चरवाहों ने शव लटका देखा तो गांव में सूचना दी। मृतक के पिता बलवान मौके पर पहुंचे। शव देख मृतक की पत्नी किरन देवी व भाई जंटर बिलखता रहा। मृतक के दो साल का एक बेटा है। पामा चौकी इंचार्ज विमल कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें