फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेड़ पर चढ़े किसान को लगा एचटी लाइन का करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। अटिया रायपुर गांव में बुधवार दोपहर पत्ते काटने के लिए नीम के पेड़ पर चढ़े किसान को एचटी लाइन का करंट लग गया। वह बकरियों के लिए पत्ते लग्गी से काट रहा था। इसी दौरान एचटी लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


अटिया रायपुर गांव निवासी जयसिंह (45) बुधवार दोपहर गांव के बाहर बृजपाल के खेत के पास बकरी चराने गया था। पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए नीम के पत्ते लग्गी से काट रहा था। इसी दौरान पेड़ के बीच से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन का करंट लग गया। इससे वह खेत में अचेत होकर गिर गया। वहां से गुजरे लोगों ने परिजन को जानकारी दी।

गांव के विश्वपाल, छुन्ना सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जयसिंह के बड़े भाई शिव सिंह को सूचना दी। परिजन बेहोशी की हालत में जयसिंह को सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव घर ले गए। शिव सिंह ने बताया कि जयसिंह अविवाहित थे। वरिष्ठ उप निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि परिजन ने कोई सूचना नहीं दी है। जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें