कानपुर के हैलट अस्पताल में सोमवार को निमोनिया रोगी को हार्निया का मरीज बताकर परिजनों ने भर्ती कराया और छोड़कर भाग गए। जांच के बाद फेफड़ों में निमोनिया का रोग मिला। इस पर उसका सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रो बायोलॉजी लैब भेजा गया है।
उन्नाव शहर के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को उसके परिजन हैलट लेकर आए और बताया कि रोगी को हार्निया की तकलीफ बढ़ गई है। इस पर उसे सर्जरी विभाग में डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। उसे तकलीफ अधिक होने पर एक्सरे कराया गया तो पता चला कि उसे निमोनिया है।
बाद में रोगी को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। परिजन नदारद हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमण के अंदेशा में जूनियर डॉक्टरों को क्वारंटीन कर दिया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो डॉक्टरों को काम पर रखा जाएगा, नहीं तो उन्हें क्वारंटीन अवधि पूरी करनी पड़ेगी।