फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दरोगा: दो दिन पहले मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर भागा, दो सिपाही निलंबित

Tue, 14 Nov 2023 08:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: एसपी जालौन डॉ. ईराज राजा ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपेंद्र व तेज सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। साथ ही बदमाश की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में फर्जी दरोगा बनकर लोगों के साथ लूटपाट करने वाले फर्जी दरोगा को कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। घायल हो जाने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर के हैलेट के लिए रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज कर रहा था।

विज्ञापन

सोमवार की दोपहर वह ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को लगी, तो हड़कंप मच गया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने 10 नवंबर को फर्जी दरोगा बनकर लूटपाट करने वाले जितेंद्र परिहार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।  
पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। उसकी निगरानी के लिए दो सिपाहियों को लगाया गया था। सोमवार की दोपहर वह ड्यूटी पर तैनात सिपाही तेज सिंह व दीपेंद्र को चकमा देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया
जैसे ही इसकी जानकारी ड्यूटी पर लगे सिपाहियों की हुई, तो अफरा तफरी मच गई। उसकी खूब खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इधर जानकारी मिलने पर एसपी जालौन डॉ. ईराज राजा ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपेंद्र व तेज सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। साथ ही बदमाश की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें