फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड प्रकरण: हैदराबाद में एआईएमआईएम के नेता ने की थी इरफान की मदद, पुलिस जांच में खुलासा

Mon, 12 Dec 2022 08:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। पुलिस ने इससे जुड़े सारे दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। एयरलाइंस की तरफ से टिकट की और पैसेंजर लिस्ट की सत्यापित कॉपी भी दे दी गई है। पुलिस केस डायरी की लिखा पढ़ी ही शेष रह गई है। उसे पूरा करने के साथ ही पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक इरफान सोलंकी हैदराबाद में बिना आईडी के होटल में रुके थे। यह खुलासा पुलिस जांच में हुआ है। वहां पर उनकी मदद ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के एक बड़े नेता ने की थी। उनके रुकने से लेकर खाने-पीने तक की व्यवस्था में नेता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए हैं, जिसमें विधायक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


विधायक दिल्ली से मुंबई और फिर 13 नवंबर को हैदराबाद पहुंचे थे। 13 से 17 नवंबर तक हैदराबाद के एक होटल में बिना आईडी रुके। इस दौरान उनके साथ एआईएमआईएम के बड़े नेता का कर्मचारी भी था। यह नेता वहां पर अपना एक पोर्टल भी चलाता है। वहां से विधायक को निकालने में भी कर्मचारी ने ही मदद की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नेता के प्रभाव में लोकल पुलिस ने मदद करने से मना कर दिया था।

यहां तक कि वहां के पुलिस प्रमुख ने कानपुर से गई टीम को बैकअप देने से भी मना कर दिया। टीम ने होटल में अपनी बुद्धि कौशल का प्रयोग कर सीसीटीवी हासिल किए।

फर्जी आधार मामले में कल दाखिल होगी चार्जशीट
फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। पुलिस ने इससे जुड़े सारे दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। एयरलाइंस की तरफ से टिकट की और पैसेंजर लिस्ट की सत्यापित कॉपी भी दे दी गई है। पुलिस केस डायरी की लिखा पढ़ी ही शेष रह गई है। उसे पूरा करने के साथ ही पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भागने के दौरान जहां-जहां विधायक गए, वहां सभी जगह के दस्तावेजी सबूत मिल चुके हैं। ट्रक से जब उन्होंने सफर किया, उसका पता अभी तक नहीं चला है। 

विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट
फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस विधायक इरफान सोलंकी, नूरी शौकत, अशरफ अली, इशरत, अम्मार इल्लाही उर्फ अली, अनवर मंसूरी और अख्तर मंसूरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। इसके अलावा अन्य नाम जो बाद में प्रकाश में आएंगे, उनके खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें