संघ का पदाधिकारी बन भाजपा नेताओं व अन्य लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले नटवरलाल विष्णु बाबू दिवाकर का एक और कारनामा सामने आया है। विष्णु के घर से बरामद प्रापर्टी की रजिस्ट्री फर्जी पाई गई हैं। रजिस्ट्री विभाग में इनका रिकॉर्ड नहीं मिला है।
इससे इस बात की पुष्टि हुई है कि जिन्हें विष्णु जमीन दिलाने के नाम पर ठगता था, उन्हें ये फर्जी रजिस्ट्री थमा देता था। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के दो सप्ताह बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने सचेंडी सीढ़ी इटारा निवासी विष्णु के खिलाफ 50 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।