फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में टिकट और ताकतवर पद दिलाने की करता था बात, नटवरलाल विष्णु दिवाकर के घर से मिलीं 25 रजिस्ट्रियां फर्जी

Mon, 09 Aug 2021 02:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूजा बंसल ने की थी शिकायत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संघ का पदाधिकारी बन भाजपा नेताओं व अन्य लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले नटवरलाल विष्णु बाबू दिवाकर का एक और कारनामा सामने आया है। विष्णु के घर से बरामद प्रापर्टी की रजिस्ट्री फर्जी पाई गई हैं। रजिस्ट्री विभाग में इनका रिकॉर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन


इससे इस बात की पुष्टि हुई है कि जिन्हें विष्णु जमीन दिलाने के नाम पर ठगता था, उन्हें ये फर्जी रजिस्ट्री थमा देता था। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के दो सप्ताह बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बंसल ने सचेंडी सीढ़ी इटारा निवासी विष्णु के खिलाफ 50 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा में बड़ा पद दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया था। एफआईआर कराने से ठीक पहले पूजा उसके घर पहुंची थी। विष्णु तो नहीं मिला था लेकिन उसकी पत्नी ने तमाम दस्तावेज उठाकर पूजा को दिए थे। इसमें 25 रजिस्ट्रियां भी थीं। पुलिस ने रजिस्ट्री विभाग से डाटा मांगा तो पता चला सभी फर्जी हैं। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर इनको जांच में शामिल किया है। 

एडीजी की फटकार के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पूजा ने सचेंडी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद टरका रही थी। मामला जब एडीजी जोन भानु भास्कर की जानकारी में पहुंचा था तो उन्होंने सीओ सदर को फटकार लगाई थी। कुछ ही देर बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। एडीजी ने ये भी निर्देश दिये थे कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजें। गैंगस्टर आदि की कार्रवाई करें।

मगर पिछले दो सप्ताह से पुलिस साक्ष्य जुटाने का ही हवाला दे रही है। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की है। वहीं जो अन्य मामलों की शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं उसमें भी जांच केवल खानापूरी की जा रही है। पीड़ित पुलिस के रवैये से आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि वह जल्द एडीजी व आईजी से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें