फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीसीएम से टकरा कर बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Wed, 19 Nov 2025 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे की सर्विस रोड पर मंटोरा ओवरब्रिज के पास खड़ी डीसीएम से सोमवार रात को बाइक सवार फैक्टरी कर्मी टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसको मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यातायात माह के तहत पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियमों की अनदेखी करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी लोग गैर जिम्मेदार बने हुए है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। गजनेर थाना क्षेत्र के नंगापुर निवासी प्रदीप कुमार (40) पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा रनियां के विसायकपुर स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे के करीब वह ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। मंटोरा ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सर्विस रोड पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे रनियां थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने उसको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर की पत्नी तनुजा, बेटी आयुषी, बेटा आदित्य, सिद्धार्थ रोते बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें