फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक की मौत

Mon, 02 Nov 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात एक शू फैक्ट्री का बॉयलर तेज धमाके के साथ फटने से भयंकर आग लग गई और फैक्ट्री तहस-नहस हो गई। एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि आसपास की फैक्ट्रियों के टिन शेड भी उड़ गए। दीवारें और छतें दरक गईं। धमाके की गूंज दो किलोमीटर परिधि में गूंजी और सैकड़ों की भीड़ वहां पहुंच गई। फायर ब्रिगड के देर से पहुंचने पर गुस्साई भीड़ ने पथराव कर दिया।  बमुश्किल फायर कर्मी फैक्ट्री के भीतर पहुंचे और आग बुझाने के बाद मलबे में दबे-झुलसे लोगों को निकाल कर  हैलट पहुंचाया। यहां से देर रात सभी को मधुराज में भर्ती करा दिया गया। सड़क पर तेजाब बहने से बचाव कार्य में बाधा आई।

पनकी साइट नंबर-एक के इंड्रस्ट्रियल एरिया में आजाद नगर निवासी अजय अग्रवाल की स्टैंडर्ड निवाड़ नाम से फैक्ट्री है। यहां सेफ्टी शू, हेलमेट और बेल्ट बनते हैं। इनकी सेना में आपूर्ति होती है। रोज की तरह रविवार रात भी फैक्ट्री में काम चल रहा था। 50-60 कर्मचारी काम कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे स्टीम के प्रेशर से एक बॉयलर फट गया। इससे शू पकाने वाली भट्ठी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही फैक्ट्री में आग लग गई।
विज्ञापन


कई कर्मचारी भीतर फंस गए जबकि कई अन्य बाहर भाग निकले। धमाके से फैक्ट्री का टिन शेड और एंगल उड़कर सौ मीटर के दायरे में स्थित दूसरी फैक्ट्रियों और सड़क पर गिरे। ट्रांसफर पर भी एक एंगल जा गिरा।

इससे ट्रांसफर में शार्ट सर्किट होने से बिजली गुल हो गई। फैक्ट्री के सामने स्थित मुरारी लाल अग्रवाल की केमिकल फैक्ट्री की पाइप लाइन फट गई। इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। आधा घंटे बाद कई थानों की फोर्स और फायर ब्रिगेड पहुंची। भीड़ का गुस्सा झेलने के बाद फायर कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया।

झुलसे पड़े शिवली (कानपुर देहात) के अमन, खाड़ेपुर नौबस्ता के विनोद और जगत नारायण को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। एक श्रमिक संग्राम का शव फैक्ट्री के अंदर से बरामद हुआ। देर रात तक राहत और बचाव कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें