कानपुर। हालातों को मात देकर अपने जीवन को संवारने के साथ दूसरों की जिंदगी को रोशन करने वाली महिलाओं को अपराजिता सम्मान से नवाजा गया। ये सम्मान शनिवार को आर्य नगर स्थित गैंजेस क्लब में आयोजित आयोडेक्स व अमर उजाला उत्सव में दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर आई महिलाओं ने मंच पर अपनी संघर्ष भरी दास्तान बयां की तो कईयों की आंखें गीली हो गईं। आज सफल जीवन जी रहीं कुछ महिलाओं ने अतीत के किस्से सुनाते हुए भावुक हो गईं। इस मौके पर आयोडेक्स के ट्रेड पार्टनर मोहित भंडारी ने महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में चिकित्सक, शिक्षक, प्रोफेसर, उद्यमी, समाजसेवी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आदि शामिल थीं, जो जरूरतमंदों के स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति जागरुकता, रोजगार के लिए काम कर रही हैं। उत्सव के लिए सैकड़ों लोगों ने आवेदन किए, जिसमें चुनिंदा लोगों का चयन किया गया और उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. रश्मि गौतम, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. प्रतिमा वर्मा, मधुर द्विवेदी, सुनीता वार्ष्णेय, वसीम एजाज, डॉ. रोनल कुमार, कविता सिंह, प्रेरणा वर्मा, प्रीति अवस्थी, निधि रस्तोगी, सुचेता वाही, वर्तिका अंबर, आयुषी गौर, कनिका, पूनम बाजपेई, पूजा गोयल, अमनदीप सिंह सेठी, डॉ. अनुपम जैन, प्रियम दीक्षित, चरणजीत कौर, रागिनी गुप्ता, सीमा बाकरे, मोलस्की गुप्ता, श्रुति सिंह आदि मौजूद रहे।