फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल का तख्ता पलट

Fri, 05 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस रोड उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी गुट) से जुड़े व्यापारियों ने संगठन से नाता तोड़कर एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल नाम से नया संगठन बना लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को नए संगठन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अखिल   भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेताओं की सरगर्मी दिखी। इस पर बाजार में पूरे दिन चर्चा होती रही कि चुनाव नजदीक आते ही व्यापारियों में भी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन सुरेंद्र सनेजा और महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने 25 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद नए पदाधिकारियों ने एक्सप्रेस रोड से घंटाघर और माल रोड तक जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


16 वर्ष पुराना था संगठन
एक्सप्रेस रोड उद्योग व्यापार मंडल का गठन वर्ष 2000 में हुआ था। उस वक्त 17 लोग कार्यकारिणी में थे। हर पांच साल में चुनाव होना था, लेकिन कई सालों से इसका न तो चुनाव हुआ और न ही पुराने पदाधिकारियों ने इसका रजिस्ट्रेशन कराया। इस पर एक्सप्रेस रोड उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े रहे इखलाक मिर्जा ने इससे नाता तोड़कर एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल का गठन किया है। 

ये है नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष- रोशन गुप्ता, महामंत्री- इखलाक मिर्जा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- रामनरेश शुक्ल, महेश गुप्ता, संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष- सुनील मिश्र, विशाल चौरसिया, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र साहू, रवींद्र अवस्थी, वरिष्ठ मंत्री संजय गुप्त, अनूप विश्नोई, राजकुमार गुप्ता। 

इकाई स्थापना के लिए आवेदन मांगे
उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2013 के अंतर्गत दस हजार पक्षी क्षमता के कामर्शियल लेयर्स इकाइयों की स्थापना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीओ शंभू कुमार ने कहा कि एक लाभार्थी अधिकतम दो इकाइयों का लाभ ले सकता है।

योजना की कुल लागत 70 लाख रुपये है। लाभार्थी अंश मार्जिन मनी 30 प्रतिशत यानी 21 लाख और बैंक कर्ज 70 प्रतिशत यानी 49 लाख होगा। विद्युत अधिभार में दस साल तक हर माह चार सौ रुपये प्रतिमाह छूट मिलेगी। इकाई स्थापना के लिए एक एकड़ प्रति इकाई भूमि होनी चाहिए। जमीन की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में छूट रहेगी।

पनचक्की चौराहे के पास लगे फूल मंडी
फूल उत्पादक जन कल्याण किसान कमेटी ने गुरुवार को कैंट बोर्ड से फूल मंडी को पनचक्की चौराहे के पास लगाने की अनुमति मांगी है। समिति के संरक्षक सोनेलाल यादव और अध्यक्ष उमाकांत यादव ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया से लेकर कैंट बोर्ड के अफसरों तक से इसके लिए आग्रह किया है। वहां फूल मंडी भी लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें