फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंकों पर आयकर की पड़ताल

Fri, 26 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टीडीएस में गड़बड़ी की आशंका पर आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बैंक ऑफ इंडिया बिरहाना रोड, पंजाब नेशनल बैंक किदवई नगर ब्रांच में एक साथ जांच-पड़ताल की। टीमों ने मौके पर बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन


अब इनकी पड़ताल करने के बाद रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। आयकर आयुक्त टीडीएस एके त्रिपाठी के निर्देश पर अपर आयकर आयुक्त संजय कुमार सिन्हा की टीम ने दोपहर में बिरहाना रोड स्थित बैंक आफ इंडिया, अपर हाउस में जांच-  पड़ताल की।

पांच घंटे तक पड़ताल करने के बाद टीम ने बैंक में एफडीआर संबंधी दस्तावेज बड़े पैमाने पर जब्त किए। सूत्रों ने बताया कि तमाम एफडी पर फार्म 15 जी और 15 एच जारी करने के प्रावधान हैं।
विज्ञापन


बैंक की ओर से जारी किए गए फार्मों की पड़ताल के लिए ही कार्रवाई की गई है। अब दस्तावेजों की जांच करके देखा जाएगा कि बैंक ने कितने लोगों को फार्म जारी किया है। इसके बाद रिकवरी की कार्रवाई शुरू की जाएगी।  एक टीम ने पीएनबी किदवई नगर ब्रांच में जाकर जांच-पड़ताल की। टीम ने वहां से भी तमाम दस्तावेज जब्त किए हैं।

आईए लेदर पर इनकम टैक्स का छापा
कानपुर (ब्यूरो)। आयकर की टीम ने बृहस्पतिवार को चमड़ा और टेंट कारोबारी आईए लेदर के ग्वालटोली और जाजमऊ स्थित घर, कार्यालय, फैक्ट्री में एक साथ छापा मारा। एक साथ छापेमारी होने से हड़कंप मच गया। देररात तक चली जांच-पड़ताल में बड़े पैमाने पर करअपवंचना के प्रमाण मिले हैं।

तमाम संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आयकर आयुक्त जांच के निर्देश पर आयकर उपनिदेशक जांच ज्योत्सना देवी, संजय सिंन्हा, संगीता यादव, एसके वर्मा की टीम ने दोपहर में छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि आईए लेदर के मालिक मोहम्मद एहतेशाम हैं। इनका चमड़े के साथ टेंट का भी बड़ा काम है।

चमड़ा और चमड़ा उत्पादों का निर्यात भी किया जाता है। इसके अलावा भी इनके कई और कारोबार है। छापे के दौरान तमाम ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो कर चोरी की ओर इशारा कर रहे हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। देर रात तक टीमें जांच-पड़ताल में जुटी रही।

शताब्दी ट्रैवल्स की तीन बसों को सचल दल ने पकड़ा
कानपुर (ब्यूरो)। माल ले जा रहीं शताब्दी ट्रैवल्स की तीन बसों को वाणिज्यकर सचल दल की टीमों ने पकड़ कर सीज कर दिया। वाणिज्यकर आयुक्त के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर एएन यादव, राजेश सिंह, केके गौतम की अगुवाई में टीमों ने बाराजोड़ टोल नाके से पहले कानपुर से अहमदाबाद और दिल्ली जा रही बसों को रोका।

उन पर लदे माल के संबंध में दस्तावेज दिखाने पर बसें सीज कर दी गईं। दस्तावेज भी संबंधित चालक और कंडक्टर नहीं दिखा पाए। ज्वाइंट कमिश्नर के मुताबिक तीनों बसों और माल को जब्त करके सीज कर दिया गया है। शुक्रवार को माल का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें