फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता महाअभियान शुरू

Fri, 26 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने गुरुवार को स्नेह सेवा समिति के साथ मिलकर तीन दिन का विशेष सफाई अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


ग्रीन यूपी क्लीन यूपी योजना के तहत महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव, जोनल प्रभारी राजीव शुक्ल, पार्षद योगेंद्र ने ऐलनगंज सेटलमेंट कालोनी में सुबह झाड़ूू लगाकर विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया।

डीएम कौशलराज शर्मा सहित अन्य अफसरों, पूर्व पार्षद मो.इसहाक ने लारी पार्क, पटकापुर से मीर महमूद मस्जिद तक झाडू़ लगाकर सभी से सहयोग की अपील की। इसके बाद डीएम घंटाघर पहुंचे। वहां स्नेह सेवा समिति के साथ 66 घंटे के विशेष सफाई महाभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


कहा कि 6000 सफाईकर्मियों से शहर में सफाई संभव नहीं है। इसके लिए सभी को प्रयास करना पड़ेगा। पार्षदों से आह्वान किया कि वे रोज कम से कम तीन-तीन ऐसे स्थल बताएं, जहां लंबे अरसे से कूड़ा जमा हो। कूड़े की फोटो और स्थल लिखकर संबंधित अधिकारियों को व्हाट्सएप करें या नगर निगम कंट्रोल रूम में फोन करें। कूड़ा उठवाएंगे।

इस दौरान स्नेह सेवा समिति की प्रमुख स्नेहलता ने अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम के जोनल अधिकारी राजीव शुक्ल ने किया। नौबस्ता के वार्ड-24 स्थित मौरंग मंडी, बाबूपुरवा, लाल कालोनी और बर्रा आदि कई इलाकों में भी सफाई की गई।
विज्ञापन


वार्ड-28 के मोहल्ला गंगागंज मलिन बस्ती में दोपहर 2:40 बजे नगर निगम से श्याम 14 सफाई कर्मी लेकर पहुंचे। बाद में सात कर्मी बढ़ गए। अभियान के बाद नालियों में गंदा पानी जस का तस बना रहा। कूड़ा वहीं पास में फेंक दिया गया। निरीक्षण में अधिकारियों को सब ‘आल इज वेल’ नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें