एक मामला यह भी
बावन कस्बे के निवासी विवेक त्रिवेदी 37 वर्ष के हैं। उन्हें कोरोना रोधी टीके की पहली डोज 19 जून 2021 को लगाई गई थी। दूसरी डोज उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में 13 नवंबर को ली। इसका मैनुअल कार्ड भी उनके पास है। लेकिन कोविड टीकाकरण पोर्टल से टीकाकरण संबंधी जो प्रमाण पत्र जारी हुआ, उसमें दूसरी डोज तीस सितंबर को लगाना दर्शाया गया है। यह भी उल्लेख है कि उसका टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन में हुआ।
कोरोना टीकाकरण की स्थिति
- 1831987 लोगों को लग चुकी कोरोनारोधी टीके की पहली डोज
- 676576 लोगों को लग चुकी टीके की दूसरी डोज
- 2928453 लोगों को टीका लगाने का है लक्ष्य