फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: कानपुर में आईआईटी से रामादेवी तक जीटी रोड छह लेन की होगी, एक हजार करोड़ रुपये हो चुके हैं स्वीकृत

Sat, 23 Jul 2022 12:01 PM IST
शिखा पांडेय मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में लाखों लोगों को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से आईआईटी से रामादेवी तक जीटी रोड को छह लेन करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पिछले वित्तीय वर्ष एक हजार करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से होकर गुजरी जीटी रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आईआईटी से रामादेवी तक चार लेन की सड़क को छह लेन बनाने का प्रस्ताव मांगा है। इससे पहले भेजे गए गोल चौराहा से रामादेवी तक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


नए प्रस्ताव को लेकर एनएच पीडब्ल्यूडी ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसी आधार पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। सब कुछ तय समय में हुआ तो इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में निर्माण शुरू हो जाएगा। लाखों लोगों को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी ने सवा साल पहले रामादेवी से गोल चौराहे तक जीटी रोड चौड़ीकरण की योजना बनाई थी।

सर्वे रिपोर्ट सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भेजी गई थी। वहां से प्रस्ताव बदलते हुए रामादेवी से गोल चौराहे तक चार लेन के एलिवेटेड रोड निर्माण का फैसला लिया गया। इसके लिए पिछले साल टेंडर निकालकर कंसल्टेंट कंपनी भी चयनित कर ली गई थी, पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था।

विज्ञापन

अब मंत्रालय ने एलिवेटेड रोड निर्माण का प्रस्ताव स्थगित कर दिया है। एनएच पीडब्ल्यूडी को आदेश दिए गए हैं कि जीटी रोड चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करें। बताया गया कि जीटी रोड के समानांतर अनवरगंज रेलवे स्टेशन के पास से आईआईटी के पास तक रेलवे ट्रैक को एलिवेटेड करने का फैसला हो चुका है। इसी वजह से जीटी रोड को एलिवेटेड करने का प्रस्ताव स्थगित कर दोबारा चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया। 

मंत्रालय ने रामादेवी चौराहे से गोल चौराहे तक एलिवेटेड रोड निर्माण की योजना स्थगित कर दी है। जीटी रोड को चौड़ा कर छह लेन का करने का प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी।- एके सिंह, अधिशासी अभियंता, एनएच पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन

ये दिक्कतें भी
जीटी रोड के किनारे-किनारे रामादेवी से लेकर गांधी ग्राम तक, टाटमिल चौराहे के आसपास, अफीमकोठी से जरीब चौकी तक, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के आसपास, गोल चौराहा से गुुरुदेव चौराहे तक, कल्याणपुर थाने के पास से आईआईटी तक अतिक्रमण है।

नंबर गेम
- 18.2 किमी है रामादेवी चौराहे से आईआईटी तक जीटी रोड की लंबाई
- 06 लेन करने के लिए सड़क के दोनों तरफ एक-एक लेन बनेगी
- 3.20 मीटर होगी एक लेन की चौड़ाई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें