फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: विकास के लिए खुद ही तोड़ दी मस्जिद, मौलाना सादाब का कदम जो लोगों के लिए बन गया नजीर

Sun, 27 Sep 2020 11:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने का काम शुरु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फतेहपुर शहर में अतिक्रमण अभियान पार्ट-2 जल्द शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द होने जा रही है। लेकिन शहर के विकास में आबूनगर मस्जिद के इमाम मौलाना सादाब ने जो कदम उठाया वह लोगों के लिए नजीर बन गया। विकास के कामों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहा मस्जिद का एक हिस्सा खुद ही तुड़वाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार से इस काम को उन्होंने शुरू भी करा दिया। इमाम का सहयोग देखते हुए प्रशासन की ओर से उन्हें मस्जिद के पिछले हिस्से में निर्माण कराने की इजाजत दे दी गई है। मौलाना सादाब ने बताया कि उन्होंने अपनी तरफ से मस्जिद का एक हिस्सा तुड़वाना शुरू करा दिया है। ताकि विकास कार्यों के लिए जगह छोड़ी जा सके। पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने इमाम के इस कदम की सराहना की है।  

 

70 लाख की लागत से बनाई जा रही डिवाइडर युक्त वीआईपी रोड के निर्माण में अतिक्रमण अभियान चलाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही जीटी रोड में निर्माणाधीन नगर पालिका की ओर से नाली निर्माण का काम भी शुरू किया जाना है। ऐसे में इन दोनों के रास्ते में आने वाली आवासीय, व्यावसायिक और धार्मिक इमारतों के हिस्से को हटाया जाना है।

इसकी पहल मस्जिद प्रशासन ने अपनी ओर से करके मिसाल कायम की है। उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा ने बताया कि शहर की वीआईपी रोड के निर्माण का मानक तय कर दिया गया है। तांबेश्वर चौराहे से सर्किट हाउस तक 11-11 मीटर और तांबेश्वर चौराहे से बुलेट एजेंसी तक दोनों ओर की सड़क 9-9 मीटर की जानी है। इस मानक में जो भी इमारतें आएंगी अभियान चलाकर उन्हें तोड़ा जाएगा।

इसी क्रम में जीटी रोड में निर्माणाधीन नगर पालिका की नाली का भी काम शुरू कराया जाएगा, इस रास्ते में लोक निर्माण के मानक के आधार पर अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। मोटे महादेवन मंदिर के सामने का नाला निर्माण भी शुरू कराए जाने की तैयारी है। इसके रास्ते में आने वाला अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। 

 
विज्ञापन

विद्या मंदिर के रास्ते में आने वाला अतिक्रमण ढहाया
एसडीएम सदर ने शनिवार को वीआईपी रोड स्थित विद्या मंदिर बालिका स्कूल के रास्ते में पड़ने वाले अवैध निर्माण को ढहा दिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम प्रमोद झा और सीओ सिटी संजय कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया। 

हमारी लगातार प्रशासन, पुलिस, पालिका और लोक निर्माण से बातचीत चल रही थी। इसके बाद हमने शहर के विकास को देखते हुए खुद ही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने का फैसला किया और काम शुुरू करा दिया। हालांकि प्रशासन ने हमें मस्जिद के पिछले हिस्से में निर्माण कराने की इजाजत दे दी है। विकास के रास्ते में रुकावट नहीं बनना चाहिए, इस बात का ख्याल रखते हुए हमने यह निर्णय लिया है। यह हर किसी को करना चाहिए। 
मौलाना सादाब, इमाम आबूनगर मस्जिद 

वीआईपी रोड, मोटे महादेवन और जीटी रोड में निर्माण कार्य शुरू होना है। स्थानीय लोगों को मानक से अवगत करा दिया गया है। सभी लोगों से अपील है कि अपने अतिक्रमण खुद हटा लें, अन्यथा बुधवार से प्रशासन की ओर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
प्रमोद झा, एसडीएम सदर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें