फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग खदान के लिए शुरू हुआ विवाद, दबंगों ने फायरिंग कर कांग्रेस के नेता को पीटा

Sun, 03 Feb 2019 06:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

सरीला जलालपुर के भेड़ी गांव में मौरंग खदान के रास्ते को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व मौरंग खदान के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि खदान के कर्मचारियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष व उसके बेटे को मारापीटा और उनकी लाइसेंसी बंदूक छीनकर हवाई फायरिंग की।

विज्ञापन


इसके बाद बंदूक भी तोड़ डाली। दूसरे पक्ष ने भी पूर्व अध्यक्ष व उसके बेटे पर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। बेतवा नदी की भेड़ी खरका मौरंग खदान का रास्ता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह नन्ना के खेत के किनारे से होकर जाता है। रविवार को मौरंग खदान कर्मचारी रास्ते की मरम्मत कर रहे थे।
 

विज्ञापन

मिट्टी उठाने को लेकर इंद्रजीत सिंह व कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इंद्रजीत सिंह का कहना है कि वह गांव किनारे खड़े थे। तभी गांव के तीन लोगों के साथ एक दर्जन से अधिक लोग आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर उन्होंने मारपीट की और उनकी लाइसेंसी बंदूक छीनकर हवाई फायरिंग भी की।

उनका आरोप है कि आरोपियों ने बंदूक भी तोड़ दी है। उधर दूसरे पक्ष का आरोप है कि इंद्रजीत सिंह व उनके पुत्र ने खदान का रास्ता ठीक करते समय गालीगलौज की तथा विरोध करने पर कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की है। एसओ जलालपुर वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मौरंग खदान का रास्ता ठीक करने को लेकर दो पक्ष भिड़े हैं। जिसमें इंद्रजीत सिंह की लाइसेंसी बंदूक टूट गई है। फिलहाल किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दोषियों के विरुद्घ मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें