फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुंची 6 साल की बच्ची बोली, 'मां ने उठा लिया था पापा का फोन' और फिर फूट-फूट कर रोने लगी

Sun, 03 Feb 2019 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के जसमई में रविवार दोपहर एक छह साल की बच्ची थाने पहुंची। उसने सिपाहियों को बताया कि मां ने पापा का फाेन उठा लिया था इसके बाद उसने रोना शुरु कर दिया। छह साल की मासूम की बात सुनकर सिपाहियों का भी दिल पसीज गया। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के जसमई में मामूली बात पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। मायके वालों ने बेटी के साथ थाने आकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। जिला कन्नौज के सौरिख निवासी विनोद कुमार ने बेटी पूजा देवी की शादी करीब 15 साल पहले अनूप कुमार के साथ की थी। पूजा के एक बेटी और एक बेटा है। रविवार को विनोद घायलावस्था में बेटी पूजा को लेकर थाने आए।


 
विज्ञापन

विनोद ने आरोप लगाया कि अनूप आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता है। शनिवार रात अनूप ने बेटी को बेरहमी से पीटा। पूजा की छह साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि पापा का मोबाइल मम्मी ने उठा लिया था। इसी बात पर पापा और मम्मी में झगड़ा हो गया।

पूजा की मां ओमवती और भाई अनिल का कहना था कि पहले भी अनूप कई बार पूजा को पीट चुका है। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन पुलिस ने समझौता करा दिया था। अनूप दूध बेचने का काम करता है। एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें