फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: देवी पंडाल में तमंचा लहरा युवकों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शंकर बाजार स्थित कुबेर संघ दुर्गा पूजा समिति के पंडाल के पास रविवार की देर रात तीन युवकों ने तमंचा लहराकर जमकर उत्पात मचाया। पंडाल के पीछे खड़ी निजी एंबुलेंस के शीशे चकनाचूर कर एक लाख रुपये कीमत की दवाएं अपने साथ में ले गए।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समिति के संचालक और दवा विक्रेता अंकित पहारिया ने बताया कि रविवार की रात तीन युवक तमंचा लेकर पंडाल में आए और गालीगलौज करते हुए देवी मूर्ति के आसपास रखी सामग्री को इधर-उधर फेंकने लगे।
जानकारी पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे और विरोध किया। इस पर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद वह पंडाल के पीछे खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस का शीशा तोड़कर उसमेें रखी एक लाख रुपये की दवाएं साथ ले गए।
विज्ञापन

पहारिया ने बताया कि इसके पहले भी इस तरह की कई वारदात इन्हीं लोगों द्वारा की जा चुकी हैं। आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढे़ हैं। उधर, देवी पंडाल के आयोजक व अन्य सदस्यों ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की और कहा कि अगर आरोपी न पकड़े गए तो वह देवी मूर्ति का विसर्जन नहीं करेंगे। इस बाबत कोतवाल अरुण पाठक ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें